1 से 5 साल के बच्चों के लिए झटपट सूजी से बनाएं बेबी फूड

1 से 5 साल के बच्चों के लिए झटपट सूजी से बनाएं बेबी फूड

दक्षिणापथ, आरंग। ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के तत्वाधान में 21वी सदी के स्वप्न दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 76 वी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के स्थानीय कार्यालय आरंग में मनाया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकताओं ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किये। एवं उनके द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में किये गए कार्यों को भी याद किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंग साहू, शहर अध्यक्ष अब्दुल कदीर गोरी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,उपाध्यक्ष नरसिग साहू, पार्षद समीर गोरी, शरद गुप्ता, दीपक चंद्राकर, खिलावन निषाद, रामगोपाल लोधी, एल्डरमैन मंगल मूर्ति अग्रवाल, विजेंद्र लोधी, सदाराम जल क्षत्रिय, चंद्राकर, लल्ला साहनी, अरविन्द गुप्ता, खेमीचंद साहू, कुलदीप वर्मा, याद साहू, गणेश बांधे, थानसिंग साहू, ललित चंद्राकर, भरत लोधी, गौरव चंद्राकर, विनोद साहू, प्रद्युमन शर्मा, भारती देवांगन, अश्वनी चेलक, लक्ष्मी नारायण लोधी, टिकेश्वर गिलहरे, जफऱ चौहान इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।