गजेंद्र यादव ने दी छठ पर्व की उत्तर भारतीयों को  बधाई एवं शुभकामनाएं

गजेंद्र यादव ने दी छठ पर्व की उत्तर भारतीयों को  बधाई एवं शुभकामनाएं

दुर्ग। संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने चुनाव संपन्न होने के पश्चात भी अपनी सक्रियता आम जनमानस के बीच रखते हुए उत्तर भारतीयों के प्रमुख पर्व में से एक छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दुर्ग शहर के दीपक नगर तालाब एवं ठगड़ा बांध पूर्व में निवासरत आम जनमानस से मुलाकात की।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, पार्षद मीना सिंह, अरुण सिंह, पूर्व पार्षद लीलाधर पाल विजय  जलकारे, नरेंद्र चंदेल उपस्थित रहे।

     इस अवसर पर गजेंद्र यादव ने कहा कि छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व मैथिल, मगही और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा पर्व है । यह उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार में बड़े धूम - धाम से मनाया जाता है। यह पर्व बिहार या पूरे भारत का ऐसा एक मात्र पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति बन चुका है। यह पर्व बिहार के वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता हैं। यह पर्व ऋग्वेद में वर्णित सूर्य पूजन एवं उषा पूजन तथा आर्य परंपरा के अनुसार मनाया जाता हैं। मैं छठी मैया से सभी के संतान ,पति की दीर्घायु की कामना करता हूं छठी मैया हम सब की मनोकामना पूर्ण करें मैं  दुर्ग शहर में निवासरत उत्तर भारत  एवं शहर वासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं।