भारतीय युवा वाहिनी द्वारा लगातार 54 हफ्ते से हनुमान चालीसा का पाठ..

भारतीय युवा वाहिनी द्वारा लगातार 54 हफ्ते से हनुमान चालीसा का पाठ..
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

 दुर्ग। हनुमान जी की महाआरती एवं भंडारे का आयोजन दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित हनुमान मंदिर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस मंगलवार को 54 वा सप्ताह को  मां सतरूपा शीतला मंदिर सिविल लाइन,कसारडीह में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं महाआरती का भक्तिमय आयोजन किया गया।

 जिसमें समिति के सदस्य के अलावा ,वार्ड के नागरिक गण  रामायण मंडली के महिला एवं पुरुष सदस्य गण भारी संख्या में उपस्थित थे। भारतीय वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संजय साहू ने  संस्था के उद्देश्यों  के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की  एवं सभी सनातनी भक्तजनों को एकता के सूत्र में बंधे रहने का आह्वान किया। भारतीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद देवांगन ने सभी भक्तजनों को सनातन धर्म का पालन करने की की शपथ दिलाई।
 मां शतरूपा शीतल समिति की तरफ से भीकम साहू ने आभार व्यक्त करते हुए, भारतीय युवा वाहिनी (छत्तीसगढ़) के कार्यों एवं उदेश्य की सराहना की एवं समिति द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने का वचन दिया।ततपश्च्यात महाप्रसाद का वितरण किया गया।इस भक्ति मय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती को सफल बनाने में माँ सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू,सचिव प्रदीप देशमुख,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार धर्माकर, शिव सागर सिंहा,कृष्णा देशमुख,तोशानंद शुक्ला,श्रीमती पुष्पा श्रीवास,आर के भटनागर,महेश देशमुख,राजा ठाकुर,गणेश निर्मलकर,धीरेन्द्र बघेल,आरती शुक्ला के अलावा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।भारतीय युवा वाहिनी के सदस्यगण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झमिता साहू,कौशलेन्द्र पटेल,चंद्रशेखर पटेल,मनीष सोभानी,भारत देवांगन,अमित ब्राम्हभट्ट,वेश प्रकाश साहू,सनात साहू,मिथलेश साहू,जीतेन्द्र हज़ारे,जीतेन्द्र नाथ चौहान,नरेन्द्र सीने उपस्थित थे। उक्त जानकारी अनिमेष मिश्रा ने दी।