बंद कमरे में थीं दो महिलाएं और पलंग के नीचे पति… तभी पत्नी और सास ने मारी रेड

बंद कमरे में थीं दो महिलाएं और पलंग के नीचे पति… तभी पत्नी और सास ने मारी रेड
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए। भागलपुर में पत्नी और सास ने मिलकर पति के घर पर छापा मारा। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।
दरअसल, 2008 में सिमरिया की रहने वाली माला की शादी सुल्तानगंज के संजय बिंद से हुई थी। उसके तीन बच्चे हुए, आरोप है कि शादी के आठ साल बाद 2019 में संजय ने माला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस केस में एक शख्स फरार चल रहा था। उस पर पत्नी को जहर देकर मार डालने की कोशिश का आरोप लगा था। ऐसे में जब उस शख्स की सास ने उसे एक घर के बाहर देखा तो फौरन अपनी बेटी को बताया। जिसके बाद बेटी तुरंत वहां पहुंच गई। काफी देर तक उन्होंने उस फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन वो शख्स बाहर नहीं निकला, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के आते ही दरवाजा खोला गया। अंदर से दो महिलाएं निकलीं। तो वहीं, पति पलंग के नीचे छिपा हुआ मिला। यह देखते ही पत्नी का पारा चढ़ गया। तीन घंटे तक वहां हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने पति और एक महिला को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरी महिला किसी तरह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकली। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई की जा रही है।