कल रायपुर में होने वाले प्रांतीय शारीरिक शिक्षा महासम्मेलन में दुर्ग जिले के व्यायाम शिक्षक शामिल होंगे  

कल रायपुर में होने वाले प्रांतीय शारीरिक शिक्षा महासम्मेलन में दुर्ग जिले के व्यायाम शिक्षक शामिल होंगे  
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। 14 मार्च को अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज रायपुर में होने वाले प्रांतीय शारीरिक शिक्षा महासम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग.शारीरिक शिक्षा संघ जयंत वर्मा के निर्देशानुसार कौशलेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष (छ.ग.शारीरिक संघ जिलाध्यक्ष मुख्य ईकाई) के नेतृत्व में  प्रातः 9:00 बजे दुर्ग जिले से दुर्ग, धमधा एवं पाटन के व्यायाम शिक्षक रायपुर के लिए रवाना होंगे। इस प्रांतीय महासम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से 4000 व्यायाम शिक्षक एक साथ पहली बार इकट्ठा होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।साथ ही साथ श्रीमान सुनील सोनी  सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र, प्रकाश ठाकुर संरक्षक छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षक संघ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षक संघ की प्रमुख मांगों में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय करना ही प्रमुख मांग है। यह जानकारी बालकदास डहरे जिला मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा संघ जिला ईकाई ने दिया।