छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला दुर्ग की  बैठक में महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई  विस्तृत चर्चा..

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला दुर्ग की  बैठक में महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई  विस्तृत चर्चा..
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें संघ के अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, सचिव टूमन देवांगन, कोषाध्यक्ष पी नागेश्वर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरती शुक्ला, संयुक्त सचिव रुक्मणी यादव, उपाध्यक्ष अशोक रिग्री, दुष्यंत महोबिया, सह सचिव शिव रजक, सनत साहू , प्रमुख सलाहकार वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अखिलेश शर्मा, उत्तम बौद्ध, जयंत वर्मा, एवं जिला के पदाधिकारी मीडिया प्रभारी बालक दास जिला के समस्त पदाधिकारी के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। जिसमें राजधानी रायपुर में महा सम्मेलन की तैयारी के बारे में विस्तृत चर्चा में अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा प्रदेश महासम्मेलन में जिला के समस्त व्यायामशिक्षकों की उपस्थित सत प्रतिशत होगी। संगठन की एकता मजबूत कर अपनी आवाज को बुलंद करें एवं जो हमारी मांगे हैं छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने तथा वन टाइम रिलैक्सेशन देते हुए व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान करने के विषय में प्रकाश डाला। जिस पर सभी ने एक मत के साथ समर्थन किया।प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत वर्मा ने संगठन के विस्तार रूप से अपनी बात रखी एवं एवं बैठक को अखिलेश शर्मा उत्तम बौद्ध आरती शुक्ला  अशोक गिरी  रुक्मणी यादव  ने भी संबोधन किया एवम महासम्मेलन में जाने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन सचिव टूमन देवांगन ने  रायगढ़ एवं धमतरी जिला में प्रदेश मीटिंग की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही दुर्ग जिला इकाई ने विकासखंड संगठन का भी गठन किया है। दुर्ग विकासखंड अध्यक्ष मोती साहू, सचिव विजय छालोत्री, कोषाध्यक्ष जावेद कुरैशी, उपाध्यक्ष संध्या दुबे, संयुक्त सचिव अचला विश्वास, धमधा विकासखंड के अध्यक्ष सुधा बलहरिया, सचिव प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष सपना बनोड, उपाध्यक्ष अलका दुबे, संयुक्त सचिव राधिका यादव, पाटन विकासखंड के अध्यक्ष श्रीमती नीता सोनी,  सचिव लिलेश्वर देवांगन, कोषाध्यक्ष बलराम साहू, उपाध्यक्ष हेमंत बघेल, संयुक्त सचिव अनीता यादव को बनाया गया है।   आभार प्रदर्शन रुक्मणी यादव ने किया। जिला पदाधिकारी संभागीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी को मीटिंग का सुचना अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने दी।