लोहा खदान के धसकने से 6 मजदूरों की मौत

लोहा खदान के धसकने से 6 मजदूरों की मौत
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है। इस हादसे में पोकलेन समेत करीब 8 से 10 मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की जानकारी सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 6 मजदूरों की मौत होने की खबर है, वहीं मौके से 3 मजदूरों का शव बरामद किया गया है। हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और एनएमडीसी के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। इस घटना पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि किरंदुल खदान में काम करते हुए मिट्टी धसकने से कुछ मजदूर दब गए हैं। जिनमें से  तीन मजदूरों का शव बाहर निकाल लिया गया है। बताया जाता है कि तीन मजदूर पश्चिम बंगाल और एक मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। कलेक्टर और एसपी से हमारी बात हो रही है. हर संभव मदद की जाएगी। विधायक ने कहा है कि आगे इस तरह की घटना ना हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।