राम खिलावन यादव श्रम विभाग में बंधक श्रम सतर्कता निगरानी समिति दुर्ग ब्लॉक के सदस्य मनोनित...

राम खिलावन यादव श्रम विभाग में बंधक श्रम सतर्कता निगरानी समिति दुर्ग ब्लॉक के सदस्य मनोनित...

दुर्गं । समीपस्थ औद्योगिक ग्राम रसगड़ा के पूर्व सरपंच एवं पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा दुर्ग ग्रामीण मंडल रामखिलावन यादव को छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग में बंधक श्रम सतर्कता निगरानी समिति दुर्ग ब्लॉक के सदस्य मनोनित किया गया है। उक्त नियुक्ति क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंदाकर की सहमति एवं जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष गिरेश साहू के अनुमोदन से उपमुख्यमंत्री गृह एवं जिला प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा द्वारा किया गया है। इसके लिए श्री यादव ने प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, विधायक ललित चंदाकर एवं जिला एवं मंडल भाजपा के आला नेताओं एवं कार्यकर्ताओ का इस नई दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया है। श्री यादव ने बताया है कि दुर्ग ब्लॉक के बोरई रसमड़ा औद्योगिक संस्थानों में सेवा दे रहे श्रमिकों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, न तो कंपनी प्रबंधनों के द्वारा श्रमिको को न्यूनतम पारिश्रमिक दी जाती है न ही इनके खातों में भविष्य निधि का पैसा जमा किया जाता है, न ही स्वास्थ्य बीमा की राशि जमा किया जाता है और न ही इन्हें कार्य स्थल पर उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। जिसके अभाव में श्रमिक कार्य करते हुए छोटे-बड़े दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। स्वास्थ्य बीमा अस्पताल रसमडा एवं भिलाई में है लेकिन मजदुरो का स्वास्थ्य बीमा की राशि कंपनी द्वारा नहीं जमा करने के कारण श्रमिक अपने स्वयं के पैसे से यहाँ वहाँ अपने इलाज कराते है। इसी तरह भविष्य निधि का राशि भी कंपनी द्वारा जमा नहीं करने के कारण श्रमिको को अपने परिवार के सुख-दुख के समय अपने ही कमाये पैसे को निकाल नहीं पाते और रिटायर होने पर इन्हें आधा अधुरा राशि ही मिल पाती है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का ये हाल है कि लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को तो छोड़ ही दें. यहाँ की बड़ी कंपनियों जय बालाजी इंडस्ट्रीज लि. टापवर्थ प्रा. लि., क्रेस्ट स्टील प्रा. लि., रायपुर पॉवर एंड स्टील लि., सुविधि स्टील प्रा. लि., जय श्री साल्वेंट प्रा. लि. सोना बेवरेज (बियर) प्रा. लि. श्री राम इंडस्ट्रीज प्रा. लि. जे. डी. इस्पात प्रा. लि. जे डी. फूड प्रा. लि., एवं पॉलीबांड प्रा. लि. में श्रमिकों को 8 से 10-12 घंटे काम लिया जाता है लेकिन न्यूनतम पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है । और न ही कोई भी कंपनी द्वारा निर्धारित महिने में वेतन भुगतान किया जाता है। दो-दो माह तक काम करा लेने के बावजूद ले दे कर एक माह का वेतन भुगतान किया जाता है।
इन संस्थानो में आज दिवस भर्ती होने वाले श्रमिको को अकुशल श्रेणी का पारिश्रमिक दिया जाता है और सेवा काल समाप्त होने जा रहे श्रमिको को भी वही अकुशल श्रेणी की पारिश्रमिक दिया जाता है। इन संस्थानों में सेवा दे रहे श्रमिको को अर्द्धकुशल, कुशल, एवं अतिकुशल श्रेणी की पारिश्रमिक लाभ से वंचित रखा गया है। कई कंपनियों में तो अकुशल श्रेणी की पारिश्रमिक भुगतान का भी पालन नहीं किया जाता जिसके कारण इस क्षेत्र में सेवा दे रहे श्रमिकों को आर्थिक शारिरीक एवं मानसिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। नवनियुक्त सदस्य रामखिलावन यादव ने कहा है कि इस ओर शासन-प्रशासन एवं उद्योग प्रबंधनों के समक्ष श्रमिको का पक्ष मजबूती से रखा जायेगा ताकि कार्यरत श्रमिकों को शासन द्वारा लागू महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाम मिल सके ।
श्री यादव को उनके नियुक्ति पर बधाई देने वालो में प्रमुख रुप से भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार निर्मलकर, केन्द्रीय सेवा सहकारी समिति (मर्या.) पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, पूर्व उपसरपंच उमाशंकर यादव, देवेन्द्र साहू, महेन्द्र सिन्हा, बूथ अध्यक्ष भगवानी साहू, बुथ अध्यक्ष चिंताराम ठाकुर, बुथ अध्यक्ष सोहन निर्मलकर, वरिष्ठ कार्यकर्ता रुपेश यादव, हरिकृष्णा ठाकुर, गरिबा तांडी, देवप्रसाद साहू, राजकुमार शर्मा, त्रिभुवन वैष्णव, कुशाल वैष्णव, तुलसी यादव, घरती राम साहू, दिलबाहर निर्मलकर, रामनारायण (मोटू) निषाद, चक्रधर मिश्रा, बैकुठो रावत नवीन देवदास, महेश यादव, गांधी प्रसाद साहू विक्रांत यादव, तेजा वैष्णव पंचगण दुर्योधन यादव, रवि ठाकुर, किसन यादव, बिसाखा साहू, मीना यादव, लीला ठाकुर, दुलारी यादव सहित भाजपा युवा मोर्चा महिला मोर्चा श्रमिकगण एवं ग्रामीणजन शामिल है।