24 को गहिरा-मंडई रायपुर में, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे शामिल

24 को गहिरा-मंडई रायपुर में, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे शामिल
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग । छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज और राज्य शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर 24 फरवरी को महादेव घाट रायपुरा, रायपुर में गहिरा-मंडई का भव्य आयोजन किया गया है। गहिरा-मंडई आयोजन का यह 5वां वर्ष है। आयोजन का शुभारंभ संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दोपहर 2 बजे करेंगे। इस दौरान यादव समाज के प्रमुखों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंडी के देवी मंडई का आव्हान कर गहिरा, राऊत, पाहटीया, द्वारा रंग-बिरंगे अंग वस्त्र धारण कर, साथ में फूलैता व तेदुसार के लठ लहराते हुए पारंपरिक दोहों का पाठ करते हुए टिकरापारा बाजार का भ्रमण करते हुए महादेव घाट रायपुरा रायपुर बाबा श्री हटेशवर धाम जाकर आर्शीवाद लेकर समापन किया जाएगा। यहां रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत के मुख्य अतिथि होंगे।   उनके हाथों सर्वश्रेष्ठ मंडई प्रदर्शन करने वाले टीम व राऊत नाच दल को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 16 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 9 हजार रूपए , पंचम पुरस्कार 7 हजार रूपए, षष्ठम से अंत तक के राऊत नाच दल व गहिरा -मंडई दल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपए नगद व प्रतीक चिन्ह, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज द्वारा प्रदान किए जाएंगे। गहिरा-मंडई में प्रदेशभर से आए यादव समाज के प्रमुखों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता साबित करनेवाले समाज के लोगों का भी सम्मान किया जाएगा।
  यह बातें यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने रायपुर में मीडिया से चर्चा में कही। गहिरा-मंडई की तैयारियों में छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमराव यादव, प्रदेश महामंत्री  बृजेश कुमार यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष रोमनाथ यादव, रायपुर नगर अध्यक्ष अनल यादव के अलावा यादव समाज के अ्य लोग युद्ध स्तर में जुटे हुए हैं।