असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष

असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

रायपुर । जिले के खरोरा के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को खंडित कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम खरोरा के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को तोड़ दिया है। जिससे कृष्ण भगवान की सिर गायब है। इस घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इक_ा हो गए और देर रात विरोध जताते रहे। वहीं सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा विरोध प्रदर्शन कर रहे भीड़ को समझाती रही। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। तथा मूर्ति तोडऩे वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग की।  पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।