लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में टीडीपी को समर्थन देगा इंडिया गठबंधन: संजय राउत

लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में टीडीपी को समर्थन देगा इंडिया गठबंधन: संजय राउत
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

नईदिल्ली । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब सबकी निगाहें लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गई है।24 जून लोकसभा सत्र के पहले दिन अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा।इस बीच इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को यह पद न मिलता है तो इंडिया गठबंधन उसका समर्थन करेगा।
राउत ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई अहम है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने अध्यक्ष पद मांगा है। अगर एनडीए के उम्मीदवार को यह पद नहीं मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टीडीपी, जेडीयू और एलजेपी को तोड़ सकते हैं। अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके उम्मीदवार को इंडिया गठबंधन का समर्थन मिले।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्षी गठबंधन को नहीं मिला तो वे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं।17वीं लोकसभा के दौरान उपाध्यक्ष का पद खाली रहा था। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को सत्र का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।