रविवार को उरला में  सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव...

रविवार को उरला में  सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव...
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

 - सदगुरु कबीर आश्रम  उरला दुर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगी श्रीमती कौशल्या देवी साय..
दुर्ग। सदगुरु कबीर आश्रम कबीर नगर उरला दुर्ग में 2 जून रविवार को सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव  मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में के मुख्य प्रवक्ता के रूप में पंथ श्री हजूर आचार्य श्री मंगल साहेब कबीरमठ नदिया होंगे। साथ ही सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष संत रविकर साहेब जी एवं समस्त संत गुरुजन संत बलवान साहेब जी संत, जितेंद्र साहेब जी संत, विजय साहेब जी संत, दिनेंद्र साहेब जी, साहिब जी साध्वी सुमन, साध्वी विजयलक्ष्मी साहेब जी, साध्वी सुप्रिया साहेब जी, साध्वी साहेब जी आदि। इस स्मृति महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय होंगी। अध्यक्षता गजेंद्र यादव दुर्ग विधायक एवं विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक धीरज बाकलीवाल महापौर, विशिष्ट अतिथि महेंद्र साहू समाजसेवी एवं  हरिशंकर धर्मपत्नी कुमारी देवी साहू समाजसेवी होंगे।

 कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से प्रभाती भजन झंडारोहण एवं 10 बजे से 12 तक सत्संग प्रवचन व अतिथि स्वागत के साथ अतिथि उद्बोधन एवं संत गुरुजनों की पूजा के साथ सभा का समापन तत्पश्चात भोजन भंडारा का कार्यक्रम आयोजित है । अधिक से अधिक संख्या में पधार करके इस कार्यक्रम को सफल बनाए एवं संत गुरुजनों के दर्शन व अमृत वाणियों का लाभ लेवे। यह जानकारी अध्यक्ष वेदराम साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू, सचिव अशोक साहू, गोविंद साहू एवं होमन साहू, पारस नाथ साहू, साहू संजू साहू ,पोखन साहू, छगन साहू, हरिश्चंद्र साहू, कार्तिक राम साहू, जगदीश सर्वा, चेतन गुरुजी, जगदीश साहू, जुगराज साहू आदि सभी आश्रम समिति के पदाधिकारी ने दी है।