अधिक मुनाफे के चक्कर में डॉक्टर को लगा करोड़ों का चुना, हुआ ऑनलाईन ठगी का शिकार

अधिक मुनाफे के चक्कर में डॉक्टर को लगा करोड़ों का चुना, हुआ ऑनलाईन ठगी का शिकार
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

रायपुर । राजधानी रायपुर के एक डॉक्टर के साथ 2 करोड़ 92 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने फेसबुक पर विज्ञापन देख बड़े मुनाफे की लालच में ऐप के जरिए इन्वेस्ट किया था। शातिर ठगों ने वर्चुअली मोटी रकम दिखाकर कमीशन के नाम पर 25 से 30 बार में रुपए वसूल लिए। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर शंकर नगर अशोका रतन निवासी डॉक्टर सुनील कुमार देवांगन शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे। उन्होंने फेसबुक पर जनवरी में एक विज्ञापन देखा। इसमें ऐप के जरिए रुपए इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफ ा मिलने की बात कही गई थी। इस पर डॉक्टर ने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि इस ऐप पर उन्हें शेयर मार्केट से ज्यादा रकम मिलेगी। बदले में उन्हें 10 फ ीसदी कमीशन देना होगा। डॉक्टर ने हामी भरी तो ठगों ने उन्हें एक वॉट्सऐप गु्रप से जोड़ दिया। डॉक्टर ने ऐप के जरिए एक करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद उनके वर्चुअल खाते में 5 करोड़ रुपए का डिपॉजिट दिखाने लगा। फिर ठगों के कहे अनुसार, उन्होंने 10 प्रतिशत कमीशन उसके बताए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि, ठग ने डॉक्टर से किस्तों में पैसे वसूल किए हैं। करीब दर्जनभर अकाउंट में डॉक्टर ने 25 से 30 बार में 2 करोड़ 92 लाख रुपए भेज दिए। जब डॉक्टर को अपने वास्तविक अकाउंट में रुपए नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत में पंडरी थाने में की। डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले में साइबर पुलिस जांच कर रही है।