होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक ललित चंद्राकर ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं, स्वच्छ और हरित क्षेत्र बनाने का किया आह्वान
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे।
विधायक ललित चंद्राकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, सद्भावना और प्रेम का संदेश देता है। वहीं गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौ-माता और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर समस्त मानव समाज को प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण का संदेश दिया था।
उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक घर-आंगन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। यह पावन पर्व सभी के जीवन में आरोग्य, खुशहाली और उन्नति लेकर आए।
विधायक चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर हम सभी अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, हरित और समृद्ध बनाने का संकल्प लें। गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से आगे आएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होगी, जब हम अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ समाज एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.