दुर्ग-भिलाई

दुर्ग के गायत्री मंदिर वार्ड और कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

90104112026111954whatsappimage2026-11-04at4.47.30pm.jpeg

-वार्ड 25 में होगा डामरीकरण, वार्ड 43 में बॉक्स कल्वर्ट एवं सड़क निर्माण से नागरिकों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
दुर्ग।
नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में महापौर अलका बाघमार ने 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत कुल 47.54 लाख रुपये के दो विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में 8.32 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह में सहगल ऑटो के पास कुर्मी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर 39.22 लाख रुपये की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराकर पूरा कराया जा रहा है। निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शहर का सुनियोजित एवं समग्र विकास करना है। महापौर ने दोनों वार्डों में विकास कार्यों की सौगात मिलने पर पार्षदों एवं वार्डवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद दीपक साहू, मनीषा सोनी, खालिक रिजवी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता अपर्णा मिश्रा, भारती ठाकुर सहित दोनों वार्डों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षदों एवं नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात देने के लिए महापौर अलका बाघमार एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.