होम / बड़ी ख़बरें / दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी
बड़ी ख़बरें
-महिलाओं का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण केंद्र एवं राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता: विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। दिवाली से पहले मिली इस आर्थिक सौगात से प्रदेश की लाखों महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी होने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार के इस प्रयास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पूरी सरकार का आभार व्यक्त किया।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है। इसके माध्यम से दुर्ग ग्रामीण सहित प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सहयोग कर पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला सशक्तिकरण केवल एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज की समृद्धि का आधार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से इसका लाभ मिलता रहे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से परिवार समृद्ध होंगे और हर आंगन में खुशियों की रोशनी फैलेगी। इस जनकल्याणकारी पहल के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.