दुर्ग-भिलाई

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – मंत्री गजेन्द्र यादव

93103112026141722whatsappimage2026-11-03at7.38.48pm.jpeg

दुर्ग। ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी दिवाली मनाने और स्थानीय बाजारों से खरीदारी कर छत्तीसगढ़ के कारीगरों, शिल्पकारों एवं छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और उत्साह का पर्व है। यह त्योहार केवल घरों को रोशन करने का ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का अवसर भी है।
     कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दीपावली की खरीदारी करते समय विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं लघु उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री, पारंपरिक कलाकृतियां, खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योग के उत्पाद खरीदकर स्थानीय हुनर, परंपरा और मेहनत को सम्मान दें।
उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार किसी भी शहर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला होते हैं। जब हम अपने शहर के बाजारों से खरीदारी करते हैं, तो इसका सीधा लाभ स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, फुटकर विक्रेताओं, कारीगरों और उनके परिवारों तक पहुंचता है। त्योहारों के दौरान स्थानीय बाजारों में होने वाली खरीदारी से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए हमारी छोटी-सी खरीदारी भी किसी कारीगर के घर में खुशियां ला सकती है और किसी छोटे व्यापारी के व्यवसाय को नई ऊर्जा दे सकती है।
    ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अपनी समृद्ध कला, संस्कृति और हस्तशिल्प की पहचान है। हमारे कुम्हार, बुनकर, शिल्पकार और ग्रामोद्योग से जुड़े मेहनतकश परिवार पीढ़ियों से अपने हुनर के माध्यम से सुंदर एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। हमें उनके उत्पादों को प्रोत्साहन देकर स्थानीय कला और पारंपरिक व्यवसायों को आगे बढ़ाना चाहिए। स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने से कारीगरों को बेहतर बाजार मिलेगा और नई पीढ़ी भी पारंपरिक हुनर एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्थानीय उत्पादों, खादी और ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस दीपावली अपने घर की सजावट से लेकर उपहार देने तक स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। अपने शहर के बाजारों में जाएं, स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करें और कारीगरों के बनाए उत्पादों को अपनाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.