दुर्ग-भिलाई

नमस्ते योजना के तहत 45 वेस्ट पीकर्स दीदियों को दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण, 582 स्वच्छता मित्र होंगे लाभान्वित

148031120261118321002135945.jpg

दुर्ग।भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमस्ते योजना’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण का कार्य करने वाले वेस्ट पीकर्स (कचरा बीनने वाले) स्वच्छता मित्रों के कौशल उन्नयन, सामाजिक सम्मान और व्यावसायिक सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 31 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें 45 वेस्ट पीकर दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
नगर निगम क्षेत्र के कुल 582 स्वच्छता मित्रों को 10 चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी स्वच्छता मित्रों को योजना के प्रावधानों, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिक सक्षम एवं सुरक्षित बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया है। उन्हें शीघ्र ही विशेष पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे। इन पहचान पत्रों के माध्यम से वे शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। प्रशिक्षण में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, स्वरोजगार के लिए पूंजीगत सब्सिडी तथा बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया सहित संबंधित विभागों की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
इसके साथ ही वेस्ट पीकर दीदियों को कचरे के उचित पृथक्करण, पीपीई किट के उपयोग, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के संचालन तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता मित्रों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना, उनके कौशल में वृद्धि करना, जीवन स्तर में सुधार लाना तथा समाज में उन्हें सम्मानजनक पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं मुख्य प्रशिक्षक सौरभ मिश्रा (कैम फाउंडेशन) सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 45 स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.