खास खबरें

जनदर्शन में विधायक ललित चंद्राकर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

797031120261117431002135899.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने मंगलवार को सिविल लाइन, दुर्ग स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को गंभीरतापूर्वक समझा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को कहा।
जनदर्शन के दौरान कई मामलों में विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई, जिससे कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान भी हुआ। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। आमजन की समस्याओं का समाधान करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी जिम्मेदारी है।
विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि विधायक ललित चंद्राकर द्वारा सिविल लाइन, दुर्ग स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या, मांग अथवा शिकायत लेकर सीधे विधायक से मुलाकात कर सकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.