होम / दुर्ग-भिलाई / रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने और ‘थेथवार’ के स्थान पर ‘ठेठवार’ अंकित करने की मांग
दुर्ग-भिलाई
-सर्व यादव समाज दुर्ग जिला ने सांसद विजय बघेल को सौंपा ज्ञापन, प्रदेश के सभी 11 सांसदों तक मांग पहुंचाने की तैयारी

दुर्ग।रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने तथा ठेठवार जाति के नाम के उच्चारण एवं वर्तनी में सुधार कर ‘थेथवार’ के स्थान पर ‘ठेठवार’ अंकित करने की मांग को लेकर सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में सर्व यादव समाज दुर्ग जिला के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपकर दोनों मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक तथा मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क और संवाद किया जा रहा है। हालांकि, मांगों से संबंधित प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए समाज ने अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
समाज के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद तय किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी 11 सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि रावत जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने और ठेठवार जाति के नाम में सुधार की मांग को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
इसी क्रम में सर्व यादव समाज दुर्ग जिला अध्यक्ष राजदीप यादव एवं दुर्ग राज ठेठवार समाज अध्यक्ष राजकुमार यादव के माध्यम से सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपा गया। समाज के प्रतिनिधियों ने मांगों पर शीघ्र पहल कर संबंधित मंत्रालय के समक्ष विषय रखने का आग्रह किया।
इस दौरान मनोज यादव, ताम्रध्वज यादव, महेश ठेठवार, दुष्यंत यादव, कमलेश यादव, अशोक यादव, जग्गू यादव, यशवंत यादव, गजेंद्र यादव, गोविंदा लखन यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.