खास खबरें

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर अलका बाघमार की उपस्थिति में हुआ रावण दहन

169211020260819471002072521.jpg

-पटरी पार क्षेत्र को 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने पर नागरिकों ने जताया आभार, चांदी की गदा भेंटकर महापौर का किया सम्मान

दुर्ग।असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व बुधवार को जागृति पटरीपार रावण दहन समिति द्वारा वार्ड क्रमांक 18 स्थित जवाहर नगर खेल मैदान में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में रामलीला का मंचन और आकर्षक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहे। दशहरा उत्सव में पटरी पार क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक परिवार सहित शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अलका बाघमार ने की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, विद्यावती सिंह, सावित्री दमाहे, सुरुचि उमरे, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजम, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा और चतुर्भुज राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक तथा उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
-चांदी की गदा भेंटकर महापौर का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वार्ड के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और उत्सव समिति की ओर से महापौर अलका बाघमार को चांदी की गदा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नागरिकों ने पटरी पार क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
नागरिकों ने कहा कि क्षेत्र में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क और 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से विकास को नई दिशा मिलेगी। इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
-अहंकार का अंत ही रावण वध का संदेश : अलका बाघमार
महापौर अलका बाघमार ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बुराइयों और अहंकार के अंत का संदेश भी है। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भगवान श्रीराम रावण वध के बाद अयोध्या लौटे, तो माता ने उनसे रावण वध के संबंध में पूछा। इस पर श्रीराम ने कहा कि उन्होंने रावण के भीतर मौजूद ‘मैं’ अर्थात अहंकार का अंत किया है।
महापौर ने कहा कि इस प्रसंग से सीख मिलती है कि जीवन में कोई भी उपलब्धि हासिल करने के बाद अहंकार नहीं करना चाहिए। व्यक्ति के भीतर जब ‘मैं’ और अहंकार की भावना आ जाती है, तो उसका पतन निश्चित हो जाता है। इसलिए सभी को विनम्रता के साथ कार्य करना चाहिए तथा अपनी सफलता का श्रेय स्वयं तक सीमित न रखकर दूसरों के सहयोग और आशीर्वाद को भी देना चाहिए।
-प्रत्येक वार्ड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य
महापौर ने कहा कि नगर पालिक निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। पटरी पार क्षेत्र में सड़क एवं नाला निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विनय कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), नरसिंह ठाकुर (सचिव), मन बहादुर थापा, शैलेंद्र जोशी, गोविंद सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण नागेंद्र, कालूराम मेहरा, सूरज लाल पटले, मनोज कुमार नायर, बलराम सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह रावत, गैंदलाल नेताम, फिरत राम साहू, मोहन उपाध्याय, रामेश्वर प्रसाद टंडन, देवाशीष महापात्र, संतोष कुमार खरे, अनिल कुमार शुक्ला, मोहनलाल देवांगन, हरखन लाल देवांगन, के.पी. सिंह और ललित देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.