खास खबरें

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश

717211020260816181002072491.jpg

- मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Image after paragraph

दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र पटेल एवं पार्षद भास्कर कुंडले, श्रीमती मनीषा सोनी,ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा के विशेष उपस्थिति में आज नगर पालिक निगम दुर्ग की उपायुक्त को शहर के 60 वार्डों एवं मुख्य मार्गों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
अलताफ अहमद ने बताया कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 60 वार्ड हैं। लगभग सभी वार्डों में विद्युत पोलों की स्ट्रीट लाइटें पिछले 2 से 3 महीनों से बंद पड़ी हुई हैं। वहीं शहर के कई मुख्य मार्गों एवं चौराहों की लाइटें भी बंद हैं, जैसे जेल चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा तक, जेल चौक से महाराजा चौक मिनीमाता चौक पुलगांव तक, शहीद चौक से एफसीआई गोदाम तक, गंजपारा चौक से नयापारा चौक बघेरा तक के बहुत से खंभों की लाइटें बंद हैं।
उन्होंने कहा कि रात्रि में अंधेरा रहने के कारण आम नागरिकों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भय बना रहता है। नागरिकों द्वारा कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दीपावली जैसा बड़ा त्योहार सामने है उसके पूर्व लाइटों को सुधारा जाना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर अलताफ अहमद ने उपायुक्त महोदय से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए सभी 60 वार्डों एवं मुख्य सड़कों की बंद लाइटों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल चालू कराने का कष्ट करें, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश सीमांकर, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, सांई मंदिर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत तिवारी, चंडी मंदिर मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर,फिरोज खान,श्रीमती रानी देवांगन, ईश्वर साहू,गणेश सोनी, पूर्व एल्डरमेन जगमोहन ढीमर, शशिकांत तिवारी, बृजमोहन तिवारी,अनिल देशमुख, अख्तर चौहान,मनोज सिन्हा,यश बाकलीवाल, अमोल जैन प्रमुख थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.