दुर्ग

माता रानी की चुनरी यात्रा में 34 समितियों ने दिखाई भव्य झांकियां, युवा एकता दुर्गा उत्सव समिति ने किया सम्मान

416181020261236171002059851.jpg

-गंजपारा ब्रदर्स ग्रुप को प्रथम, हिंदू एकता ग्रुप एवं जीएन बॉयज को द्वितीय और एकता युवा मंच को मिला तृतीय पुरस्कार

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में शहर की 34 अलग-अलग समितियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनरी यात्रा के दौरान विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक एवं विशाल झांकियों की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति, आस्था और धार्मिक उत्साह से सराबोर इस आयोजन में माता रानी के जयकारों के साथ पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर युवा एकता दुर्गा उत्सव समिति, मठपारा चंडी चौक, दुर्ग द्वारा चुनरी यात्रा में शामिल सभी समितियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार गंजपारा ब्रदर्स ग्रुप को प्रदान किया गया। समूह द्वारा प्रस्तुत वायरल कांतारा झांकी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। वहीं द्वितीय पुरस्कार हिंदू एकता ग्रुप, जीएन बॉयज, गयानगर को मिला। उनकी ओर से प्रस्तुत मां विंध्यवासिनी एवं बिलई माता जी की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
इसी क्रम में तृतीय पुरस्कार एकता युवा मंच, संतोषी दरबार, गंजपारा को प्रदान किया गया। मंच द्वारा भगवान शिव के तांडव पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने सराहा।
आयोजन में शामिल अन्य सभी झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों को भी उनके उत्साह, सहयोग और शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
युवा एकता दुर्गा उत्सव समिति द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह का उद्देश्य चुनरी यात्रा में भाग लेने वाली समितियों का उत्साहवर्धन करना तथा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता और मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा को मजबूत करना रहा। 34 समितियों की सहभागिता ने इस वर्ष की चुनरी यात्रा को और भी भव्य एवं यादगार बना दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.