दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला पोटियाकला, वार्ड क्रमांक 53 एवं 54 की संयुक्त रूप से आगामी गणतंत्र दिवस समारोह एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इसी अवसर पर गत अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कक्षा 6वीं से 8वीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन स्वरूप दुर्ग नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सूरजमल कांकरिया एवं भागचंद जैन द्वारा स्टेशनरी सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया।

-पुरस्कृत विद्यार्थी इस प्रकार रहे—
कक्षा 6वीं: प्रथम कु. पूर्णिमा साहू, द्वितीय जयदीप देवांगन, तृतीय चिराग सेन
कक्षा 7वीं: प्रथम कु. अनन्या साहू, द्वितीय कु. नेहा पटेल, तृतीय कु. जाह्नवी पटेल
कक्षा 8वीं: प्रथम कु. भूमिका देवांगन, द्वितीय कु. भूमिका पटेल, तृतीय कु. डिम्पल पटेल
इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पोषण साहू, पार्षद श्रीमती हिरौंदी चन्दानियाँ, शाला पालक समिति अध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू, समिति सदस्य कंचन यादव, सगनी पटेल, ओमबाई पटेल, कुसुमलता साहू, श्रवण उईके, घनश्याम साहू, राकेश साहू, प्रधानाध्यापिकाएं श्रीमती सुलेखा सर्पे एवं श्रीमती संध्या साहू, शिक्षकगण श्रीमती चंद्रिका सिन्हा, धानेश्वरी साहू, शैरुन निशा, सगीरा फातिमा, अंजू देशमुख, गोपाल ध्रुव, वेदप्रकाश साहू, युवराज साहू, संतोष सिंह, चंद्रभान सेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा मध्यान्ह भोजन थालियों हेतु एक ट्रॉली भी शाला प्रबंधन समिति को प्रदान की गई। आयोजन में बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की सहभागिता देखने को मिली।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.