-प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा बोले—जस झांकी छत्तीसगढ़ की आत्मा, संस्कृति और भक्ति की पहचान
भनसुली (पाटन)। क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम भनसुली के चाँदनी चौक में जय अम्बे दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जस गीतों और झांकियों के माध्यम से देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस ग्राम मटिया (पाटन) की जय मां काली बधवा जस झांकी परिवार ने शिव विवाह के प्रसंग की शानदार एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा मंत्री एवं बोल बम समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेंद्र निक्की भाले ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, श्रीमती नौमिन ठाकुर, दिनेश साहू, केवल देवांगन, ग्राम सरपंच श्रीमती भगवती मुकेश साहू एवं उपसरपंच पद्मभूषण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-शिव विवाह की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जय मां काली बधवा जस झांकी परिवार, ग्राम मटिया (पाटन) ने शिव विवाह के कथा प्रसंग पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपनी कला, अभिनय और भक्ति भाव के माध्यम से धार्मिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं, प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार, 17 अक्टूबर को जय मां शीतला जस झांकी मंडली, ग्राम राहुद (गुंडरदेही) द्वारा द्रौपदी चीरहरण के प्रसंग की प्रस्तुति दी जाएगी।
-जस झांकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भक्ति की पहचान : जितेंद्र वर्मा
मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जस झांकी छत्तीसगढ़ की आत्मा है और हमारी संस्कृति तथा भक्ति की पहचान है। नवरात्रि के पावन अवसर पर जस गीतों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान करना अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने कहा कि जय अम्बे दुर्गोत्सव समिति एवं चाँदनी चौक भनसुली के समस्त ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं, जो वर्षों से इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है तथा समाज में भक्ति, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। श्री वर्मा ने समिति द्वारा आयोजित भव्य नवरात्रि उत्सव की सराहना करते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
-सांस्कृतिक आयोजनों को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग का आश्वासन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेंद्र निक्की भाले ने कहा कि भनसुली की धरती भक्ति और संस्कृति की धरती है। यहां प्रतिवर्ष नवरात्रि पर होने वाला भव्य आयोजन पूरे पाटन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है। जस झांकी के माध्यम से कलाकार धर्म, आस्था और संस्कारों को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने नगर पंचायत पाटन की ओर से ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मां दुर्गा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सोनवानी, दानी राम तारक, विपिन सेन, भगवत सेन, जयप्रकाश साहू, अभिषेक तारक, लक्ष्मीकांत साहू, दिनेश साहू, विकास साहू, तन्मय सोनवानी, ओमेश सोनवानी, डोमन साहू, रिकू निर्मलकर, सतीश भाई, बल्लू निर्मलकर एवं पंडा परमानंद निर्मलकर सहित जय अम्बे दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.