-पीपरछेड़ी, भानपुरी, रिसाली, मीनाक्षी नगर और संतराबाड़ी में नवरात्रि आयोजनों में हुए शामिल
.jpeg)
दुर्ग। क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित नवरात्रि कार्यक्रमों में शामिल होकर मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ललित चंद्राकर सबसे पहले ग्राम पीपरछेड़ी पहुंचे, जहां जय मां शीतला दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वे शिव मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात ग्राम भानपुरी में जय मां लक्ष्मी उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर उन्होंने विराजमान मां काली की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
रिसाली, भिलाई के मैत्रीकुंज मार्केट स्थित दुर्गा मैदान में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा क्वांर नवरात्रि पर्व-2026 के अवसर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां के चरणों में सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
इसी क्रम में दुर्ग के मीनाक्षी नगर में अविरल जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित गरबा एवं डांडिया उत्सव में भी विधायक शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरात्रि की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं में सहभागिता की। गरबा-डांडिया उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ पर्व मनाया।
वहीं, दुर्ग के संतराबाड़ी स्थित सरगम स्टोर के पास संतराबाड़ी युवा समिति द्वारा आयोजित मां की भव्य चुनरी यात्रा में विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने बगलामुखी माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ चुनरी यात्रा में सहभागिता की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-नवरात्रि आस्था, शक्ति और भक्ति का पर्व : ललित चंद्राकर
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नवरात्रि आस्था, शक्ति और भक्ति का पर्व है। मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुख-समृद्धि का वास हो तथा समाज में आस्था, एकता और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। विधायक के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के दौरान संबंधित उत्सव समितियों के पदाधिकारी, श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.