दुर्ग

सत्तीचौरा में 108 पूजा थालों से हुई माता रानी की महाआरती, आकर्षक आतिशबाजी ने मोहा मन

930171020260648301002053706.jpg

-151 कन्या माताओं का पूजन कर कराया गया कन्या भोज, पायल जैन ने वितरित किए उपहार एवं फल
दुर्ग।
गंजपारा स्थित श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में क्वांर नवरात्र पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। नवरात्र के पंचमी पर्व पर मंदिर परिसर में अभिषेक पूजन, कन्या पूजन, कन्या भोज और भव्य महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम को 108 पूजा थालों और 108 आरती दीपों से मां दुर्गा की महाआरती की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी की आराधना की। महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्तीचौरा दुर्गा समिति द्वारा क्वांर नवरात्र पर्व को विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। पंचमी के अवसर पर सुबह 9 बजे माता रानी का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। आचार्य डॉ. विक्रांत दुबे, आचार्य डॉ. आकाश दुबे एवं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विभिन्न औषधियों के माध्यम से अभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान दिलीप साहू एवं राजेंद्र साहू सपरिवार उपस्थित रहे और अपने हाथों से माता रानी का अभिषेक किया।
-151 कन्या माताओं का पूजन, भोज के बाद बांटे उपहार
दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके लिए नवीन प्राथमिक शाला, तिलक प्राथमिक शाला और पंचशील नगर स्कूल से कन्याओं को वाहनों के माध्यम से मंदिर परिसर लाया गया। यहां लगभग 151 कन्या माताओं का पूजन कर उन्हें एक साथ बैठाकर श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया।
इस अवसर पर समाजसेविका पायल जैन, नवकार परिसर की ओर से कन्याओं को टिफिन बॉक्स, वाटर बैग, स्कूल बैग और पांच प्रकार के फलों का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
-108 पूजा थालों से महाआरती, पुष्पवर्षा से भक्तिमय हुआ माहौल
समिति के सदस्य ऋषि गुप्ता एवं हर्षद पारख ने बताया कि पंचमी के अवसर पर शाम 7 बजे मंदिर परिसर में विराजमान माता रानी की 108 पूजा थालों एवं 108 आरती दीपों से महाआरती की गई। इस भव्य आयोजन में हजारों धर्मप्रेमियों ने अपने हाथों में पूजा थाल लेकर माता रानी की आरती की।
इस अवसर पर दुर्गा पंडाल को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महाआरती के दौरान बाजे-गाजे के साथ माता रानी की आराधना की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पंडाल की छत पर सजाए गए फूलों की माता रानी पर वर्षा का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
माता के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए ‘जय माता दी’ के जयघोष करते रहे। पंचमी के अवसर पर गंजपारा क्षेत्र में चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। महाआरती के बाद देर रात तक आकर्षक आतिशबाजी की गई। मंदिर परिसर में समिति के सदस्य और धर्मप्रेमी मधुर भजनों पर नाचते-गाते हुए माता रानी की भक्ति में लीन रहे।
-शनिवार को होगा दादी रानी सती जी का मंगलपाठ
समिति ने बताया कि शनिवार को मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे से दादी रानी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुर्ग की परशुराम महिला मंडल द्वारा भजनों के साथ मंगलपाठ किया जाएगा।
-इनकी रही उपस्थिति
आयोजन में चतुर्भुज राठी, अशोक राठी, महेश टावरी, पायल जैन, प्रवीण भूतड़ा, नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, प्रतिभा, सुरेश गुप्ता, पार्षद कुलेश्वर साहू, पार्षद योगेंद्र शर्मा, बंटी, निर्मल शर्मा, मनीष सेन, हर्षद पारख, राहुल शर्मा, पिंकी गुप्ता, ललित शर्मा, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, रवि शर्मा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, गौरव शर्मा, नमन खंडेलवाल, सोनल सेन, सोंटी गुप्ता, प्रशांत कश्यप, सुयश गुप्ता, कृतज्ञ शर्मा, वंश शर्मा, अनमोल पांडेय सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.