दुर्ग-भिलाई

कलेक्ट्रेट के शताब्दी गार्डन में पौधरोपण, इसे पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करने के निर्देश

11216102026132312whatsappimage2026-10-16at6.52.04pm.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों की बैठक से पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शताब्दी गार्डन में मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने नगर निगम आयुक्त को शताब्दी गार्डन का समुचित संधारण करते हुए इसे पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिक भी इसका लाभ उठा सकें।
पौधरोपण कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी सी.पी. अग्रवाल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अतिरिक्त संचालक पुलक भट्टाचार्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह, नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई-चरोदा के आयुक्त  डी. राजपूत तथा दुर्ग एसडीएम सोनाल डेविड ने भी मौलश्री सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.