खास खबरें

41.37 लाख रुपये से होगा शहर के उद्यानों का संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

17915102026113556whatsappimage2026-10-15at4.48.29pm.jpeg

-बच्चों, बुजुर्गों और नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में समय बिताने का मिलेगा अवसर
दुर्ग।
शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 39 में विभिन्न उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 41.37 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार ने किया। इस अवसर पर निगम सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद गुलाब वर्मा एवं मनीष कोठारी, उप अभियंता पंकज साहू सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद शहर के विभिन्न उद्यानों की स्थिति बेहतर होगी। इससे नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही बच्चों को खेलने, बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने और परिवारों को खाली समय में बैठकर सुकून के पल बिताने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। उद्यानों के सुव्यवस्थित होने से शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के समग्र विकास के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उद्यान केवल शहर की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मेल-मिलाप के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान हैं। इसी उद्देश्य से उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप और तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। 41.37 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य शहर के उद्यानों को बेहतर बनाने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.