खास खबरें

खेलगांव खम्हरिया में 15 अक्टूबर को जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

58414102026114550whatsappimage2026-10-14at5.12.22pm.jpeg

-चयनित खिलाड़ियों को नवंबर में होने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मिलेगा मौका, एएफआई यूआईडी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Image after paragraph


दुर्ग/भिलाई। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवा एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेलगांव खम्हरिया में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट (निडजाम) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग, संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन, क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया तथा बीएसपी एथलेटिक्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को नवंबर माह में आयोजित होने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) का यूआईडी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।
-अंडर-14 आयु वर्ग में होंगे ट्रायथलॉन के मुकाबले
अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस आयु वर्ग में ट्रायथलॉन के अंतर्गत तीन अलग-अलग इवेंट समूह निर्धारित किए गए हैं।
पहले समूह में 60 मीटर दौड़, पांच मीटर अप्रोच के साथ लंबी कूद तथा सीजर तकनीक से ऊंची कूद शामिल है। दूसरे समूह में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और एक किलोग्राम के शॉट पुट से बैक थ्रो कराया जाएगा। तीसरे समूह में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और 600 मीटर दौड़ शामिल है।
-अंडर-16 बालक वर्ग में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं
अंडर-16 बालक वर्ग में 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस वर्ग में 60 मीटर दौड़, 0.838 मीटर ऊंचाई की बाधाओं के साथ 80 मीटर बाधा दौड़, 600 मीटर दौड़, सीजर तकनीक से ऊंची कूद, पांच मीटर अप्रोच के साथ लंबी कूद तथा 10 मीटर अप्रोच के साथ 600 ग्राम के भाले से भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त पेंटाथलॉन स्पर्धा में 60 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, चार किलोग्राम के गोले से स्टैंडिंग शॉट पुट तथा 600 मीटर दौड़ शामिल होगी।
-अंडर-16 बालिका वर्ग में भी मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर
अंडर-16 बालिका वर्ग के लिए बाधा दौड़, तीन किलोग्राम के गोले से स्टैंडिंग शॉट पुट, 500 ग्राम के भाले से भाला फेंक तथा पेंटाथलॉन सहित निर्धारित एथलेटिक्स स्पर्धाएं रखी गई हैं। बालिकाओं के लिए तीन किलोग्राम गोला फेंक की स्पर्धा भी शामिल है।
-पंजीयन एवं जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी और उनके अभिभावक अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- बालक दास डहरे: 7389159787
- बिसौहा राम साहू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी: 6263798324
- जी. रविराजा, सचिव, दुर्ग डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन: 9893282876
प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दुर्ग डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव जी. रविराजा एवं कार्यक्रम संयोजक बालक दास डहरे, पीटीआई, सेजस फरीदनगर भिलाई तथा क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
आयोजकों ने क्षेत्र के पात्र बालक-बालिका खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर प्राप्त करने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.