-अनुराग धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
पुरैना, दुर्ग ग्रामीण। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम पुरैना के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां जगतजननी जगदंबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
विधायक ललित चंद्राकर ने पुरैना के वार्ड क्रमांक 38, 39 और 40 में श्री श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सहित विभिन्न समितियों द्वारा स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने जगदंबा चौक, जागृति चौक वार्ड क्रमांक 39, स्टोर पारा वार्ड क्रमांक 38, उत्कल चौक तथा डाक बंगला शिवाजी चौक वार्ड क्रमांक 40 में विराजित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस दौरान विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधायक का स्वागत किया। नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और माता के जयकारों से पंडाल गूंजते रहे।
पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक चंद्राकर जगदंबा चौक, वार्ड क्रमांक 39, पुरैना में श्री श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित अनुराग धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम’ में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मां जगदंबा के आशीर्वाद से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नवरात्रि शक्ति की आराधना, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह पर्व हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे।
-कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, लखन नाग, सोनिया सोनम, रूपा सोना, विक्रम दलाई, शुभम सोना, गोपी, दीपक, सूरज, अनिल बिनिया, लक्ष्मण राव, डी. साईं, बाला जी, बी. गणपति, डी. गणेश, एन. रामाराव, एम. सचिन, एल. रमेश, नवीन, कुशल चंद्राकर, सोमनाथ यादव, लता मानिकपुरी, जी. हरिप्रसाद, कनेश्वर राव, कृष्णा राव, जनक राव, के. एन. कुमारी, सरोज बाई, द्रौपती यादव, चंद्रा बारीक, बी. चंद्रवती, पी. चंद्रप्रकाश एवं एन. श्रीनिवास रेड्डी, बसंतदास मानिकपुरी सहित विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.