खास खबरें

मां कल्याणी शीतला मंदिर में नवरात्रि पर होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, 1109 ज्योति कलश प्रज्वलित

540141020260949311002038353.jpg

-मरोदा टैंक रिसाली में पंचमी से एकादशी तक रामधुनी, पंडवानी, जसगाथा, महाआरती और रावण दहन का होगा आयोजन
भिलाई/रिसाली।
मरोदा टैंक रिसाली स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर में शारदीय क्वांर नवरात्रि महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में इस वर्ष 1109 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रामधुनी, पंडवानी, जसगाथा, भजन और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शैली ने बताया कि पंचमी तिथि से लेकर एकादशी तक प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
-पंचमी से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शैली ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पंचमी तिथि के अवसर पर बाना परघौनी, बैरन पूजा, शक्ति पूजा एवं कलश चढ़ावा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बाना परघौनी का कार्यक्रम होगा। वहीं, रात्रि 9 बजे जय गणेश रामधुनी झांकी मंडली, सिरपुर बगईकोन्हा, लोहरा द्वारा रामधुनी झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।
16 अक्टूबर, शुक्रवार को षष्ठी तिथि पर रात्रि 9 बजे श्री कृष्ण रामधुनी परिवार, ग्राम तमोरा, बालोद की रामधुनी का आयोजन होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को सप्तमी तिथि के अवसर पर जय दुर्गा पंडवानी एवं भजन मंडली, निनवा (तिल्दा-भाटापारा) द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें गायिका कु. दुर्गा साहू और रागी निर्मल साहू अपनी प्रस्तुति देंगे।
इसी क्रम में 18 अक्टूबर को जय छत्तीसगढ़ बाबा जसगाथा परिवार, छातागढ़ मोहलाई, दुर्ग द्वारा भजन गायक नितेश निषाद के साथ रात्रि 9 बजे से जसगाथा एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
-महाष्टमी पर हवन-पूजन, कन्या भोज और महाभोग
19 अक्टूबर, सोमवार को श्री महाष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन, कन्या भोज एवं महाभोग वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। हवन-पूजन दोपहर 1 बजे होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सुरता रायपुर' की प्रस्तुति कलाकार नरेंद्र जल क्षत्रिय कृत छत्तीसगढ़ के द्वारा दी जाएगी।
20 अक्टूबर को नवमी एवं दशमी तिथि के अवसर पर श्रीश्री मनोकामना ज्योति कलश शोभायात्रा एवं जंवारा विसर्जन का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं, 21 अक्टूबर को एकादशी तिथि पर दशहरा पर्व के अंतर्गत शाम 6 बजे रामलीला मंचन एवं रावण दहन किया जाएगा। इस अवसर पर तिलक राजा साहू कृत लोकधारा रायपुर की ओर से मनमोहक छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
- मंदिर में जल रहे हैं 1109 ज्योति कलश
मंदिर के संरक्षक अरुण वर्मा ने बताया कि इस वर्ष शारदीय क्वांर नवरात्रि महापर्व पर मंदिर में कुल 1109 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। इनमें 1106 ज्योति कलश माता के भक्तों द्वारा प्रज्वलित किए गए हैं, जबकि मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से तीन ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं। इनमें एक ज्योति कलश माता रानी, दूसरा भगवान हनुमान और तीसरा देश के शहीदों के नाम समर्पित है। यह श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के साथ ही देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
-प्रतिदिन चंडी पाठ और विशेष महाआरती
मंदिर के पदाधिकारी हिमांशु चंद्राकर ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन वैदिक विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। आचार्य द्रौणाचार्य द्विवेदी महाराज द्वारा रोज सुबह 10:30 बजे से चंडी पाठ किया जा रहा है। वहीं, पंडित चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा सुबह 7 बजे प्रातःकालीन आरती और शाम 7 बजे संध्याकालीन आरती की जाती है।
नवरात्रि के दौरान पंचमी एवं अष्टमी तिथि पर माता रानी की 108 थालियों से भव्य महाआरती की जाती है। इस विशेष आयोजन में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
-नौ दिनों तक अलग-अलग श्रृंगार में दर्शन देंगी माता रानी
मंदिर के पदाधिकारी विकास चंद्राकर ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी को प्रतिदिन अलग-अलग वस्त्रों एवं आभूषणों से सजाया जाता है। प्रत्येक दिन माता का विशेष ड्रेस और श्रृंगार किया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को नौ दिनों तक माता के अलग-अलग मनमोहक स्वरूपों के दर्शन करने का अवसर मिलता है। इसके अलावा विभिन्न त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर भी माता रानी का वस्त्र और श्रृंगार बदला जाता है।
-ट्रस्ट पदाधिकारियों का विशेष सहयोग
मां कल्याणी शीतला मंदिर ट्रस्ट के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में संरक्षक पन्नू यादव, कोषाध्यक्ष मुख्तार यादव, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, सचिव चोवाराम निषाद तथा पदाधिकारी शंभू पटेल, संतोष चंद्राकर, माधव मांझी, विमल दास मानिकपुरी, पूनम चंद सपहा, मुकेश यादव और प्रमोद साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहता है।
मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और भक्ति के कारण नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु माता रानी से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मां कल्याणी शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.