दुर्ग-भिलाई

बांसपारा वार्ड में नागरिकों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

96513102026134545whatsappimage2026-10-13at7.13.54pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांसपारा वार्ड क्रमांक 28 में आज कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ड का भ्रमण किये। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
     वार्ड भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केबिनेट मंत्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करना चाहिए।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान पार्षद श्रीमती ममता ओमप्रकाश सेन, एसडीएम सोनल डेविड, ईई जल संसाधन आशुतोष शाश्वत सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.