दुर्ग-भिलाई

चोरी का लोहा खरीदकर गोदाम में छिपाने के मामले में कबाड़ी का मैनेजर गिरफ्तार, लाखों रुपये का स्क्रैप जब्त

48513102026120610whatsappimage2026-10-13at5.33.55pm.jpeg

-जामुल पुलिस की पांडे कबाड़ी के गोदाम में छापेमारी, रेल पटरी, लोहे के एंगल, सरिया, जाली सहित गैस कटर और सिलेंडर बरामद

Image after paragraph

दुर्ग। चोरी के लोहे की खरीदी-बिक्री और चोरी की संपत्ति गोदाम में छिपाकर रखने के मामले में जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी के मैनेजर नरसिंह यादव (51 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शंकर नगर, छावनी स्थित उदय स्कूल के पीछे पांडे कबाड़ी के गोदाम में छापेमारी कर रेल पटरी, लोहे के एंगल, सरिया, जाली सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप सामग्री बरामद की है। इसके अलावा गैस कटर, तौल मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
-मुखबिर की सूचना पर गोदाम में छापेमारी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर नगर, छावनी में उदय स्कूल के पीछे स्थित पांडे कबाड़ी के गोदाम में ट्रक चालकों से लोहे का स्क्रैप और अन्य लोहे की सामग्री खरीदकर रखी जा रही है। सूचना में गोदाम में संदिग्ध रूप से कबाड़ की खरीदी-बिक्री किए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना की तस्दीक कर गोदाम में छापामार कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान गोदाम से रेल पटरी, लोहे के एंगल, सरिया, जाली और अन्य स्क्रैप सामग्री मिली। इसके साथ ही गैस कटर, तौल मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए गए। सामग्री के चोरी की होने के संदेह पर गोदाम के मैनेजर नरसिंह यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

Image after paragraph


-पूर्व के चोरी के मामले से जुड़ा लोहे का सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने सुरेश सिंह और अन्य श्रमिकों के साथ विभिन्न स्थानों से लोहे का सामान चोरी करने तथा अन्य व्यक्तियों से लोहे का स्क्रैप खरीदकर गोदाम में रखने के संबंध में जानकारी दी। पूछताछ में लोहे की सामग्री को गैस कटर से काटने, तौल करने और उसके बाद भुगतान किए जाने की बात भी सामने आई है।
आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर थाना जामुल में दर्ज अपराध क्रमांक 400/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी गए लोहे के एंगल और जाली का मिलान किया गया। पुलिस ने उक्त सामग्री की पहचान कर उसे बरामद एवं जब्त किया। इसके बाद नरसिंह यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
-चोरी का लोहा खपाने के तरीके की जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए लोहे अथवा अन्य व्यक्तियों से खरीदे गए स्क्रैप को गोदाम में जमा किया जाता था। वहां गैस कटर की मदद से लोहे की सामग्री काटने और तौल के बाद भुगतान करने संबंधी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका, स्क्रैप की खरीद के स्रोत और बरामद सामग्री के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।
-कबाड़ कारोबारियों से दस्तावेजों के सत्यापन की अपील
दुर्ग पुलिस ने कबाड़ कारोबारियों, आम नागरिकों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि लोहे, रेल पटरी, औद्योगिक उपकरणों और अन्य स्क्रैप सामग्री की खरीदी-बिक्री करते समय वैध दस्तावेजों, स्वामित्व और विक्रेता की पहचान का सत्यापन अवश्य करें। चोरी की संपत्ति खरीदने, रखने या उसकी खरीदी-बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.