दुर्ग-भिलाई

रिसाली के अवधपुरी वार्ड में 2.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक ललित चंद्राकर ने रखी आधारशिला

36313102026115224whatsappimage2026-10-13at5.20.37pm.jpeg

-रिसाली के सभी 40 वार्डों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी: ललित चंद्राकर
रिसाली।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिसाली के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने, आयुष्मान योजना के जरिए निःशुल्क उपचार की सुविधा देने और नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अवधपुरी में प्रस्तावित सड़क, पुलिया और नाली निर्माण जैसे कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। इनसे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की जनसुविधाओं का विस्तार करना और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना उनका संकल्प है।
-आगामी निगम चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में की अपील
विधायक ललित चंद्राकर ने आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव का उल्लेख करते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि रिसाली के सर्वांगीण विकास के लिए सभी 40 वार्डों में भाजपा के पार्षद और भाजपा का महापौर चुना जाना चाहिए। उनके अनुसार, नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और केंद्र, राज्य तथा नगर निगम के समन्वय से क्षेत्र में विकास के नए कार्य किए जा सकेंगे।
-कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनिल देशमुख, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, सोनू राम सिंह, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखड़े, सविता धवस, कमलेश हिरवानी, रविन्द्र साहू, हरीश सिन्हा, रामरतन साहू, संध्या साहू, आर.के. सरेठा, सुनील चौबे, दयाराम निर्मलकर, सीताराम निर्मलकर, मोनेश चंद्राकर, छनक लहरी, सावित्री पाण्डे, रामजी चौधरी, करुणा श्रीवास, अमित बोहरा, बूथ अध्यक्ष बी.के. बिसेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, सविता महिलांग, सचिन गोस्वामी, डॉ. संस्कृति वर्मा, रवि मोट ठाकुर, संतोष चौधरी, आयुष तिवारी, परमेश्वर महिलांग, हिमांशु चंद्राकर, अंचल यादव, अनुपमा गोस्वामी, तेजस्वी सोनवानी, संध्या वर्मा, चंद्रकली चतुर्वेदी, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, पार्वती डी.डी. और डॉ. पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.