राजनीति

बुनकरों समाज के साथ-साथ सर्व समाज के हितों की आवाज बनकर कार्य करेंगे: राजू देवांगन

82310102026114506whatsappimage2026-10-10at5.08.24pm.jpeg

-जिला मुख्यालय बेमेतरा अंतर्गत ग्राम बीजाभाट में बुनकरों के बीच पहुंचे भाजपा प्रदेश सह-संयोजक राजू देवांगन,कर्मशाला,भवन एवं स्टोरेज व्यवस्था का लिया जायजा
बेमेतरा।
बुनकर समाज के उत्थान, उनके पारंपरिक हुनर के संरक्षण, बुनकर परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा सर्व समाज के हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश सह-संयोजक, बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजू देवांगन ग्राम बीजाभाट स्थित प्राथमिक बुनकर सहकारी समिति मर्यादित पहुंचे। उन्होंने बुनकर भाई-बहनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना तथा कर्मशाला, भवन, गोदाम एवं स्टोरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान श्री देवांगन ने बुनकरों के साथ बैठ कर उनके दैनिक कार्य, उपलब्ध संसाधनों, कार्यस्थल की सुविधाओं तथा कामकाज के दौरान आने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज की वास्तविक समस्याओं को समझे बिना उनके विकास की प्रभावी योजना नहीं बनाई जा सकती।
-बुनकरों की समस्याओं को समाधान तक पहुंचाने का संकल्प
राजू देवांगन ने कहा कि बुनकर समाज केवल एक व्यवसाय से जुड़ा समाज नहीं है, बल्कि यह हमारी पारंपरिक कला, संस्कृति, कौशल और आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण पहचान है। वर्षों से बुनकर परिवार अपने हुनर और मेहनत के माध्यम से इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बुनकरों की समस्याओं को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है। उनकी समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित स्तर तक पहुंचाना और समाधान की दिशा में लगातार प्रयास करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नये प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन में रोजगार नये अवसर प्राप्त होंगे एवं नये प्रशिक्षण हेतु कर्मशाला भवन की स्थिति जर्जर छत गोदाम जैसी आवश्यकताओं को गंभीरता से लिया गया है और इन विषयों को उचित स्तर पर रखने का प्रयास किया जाएगा।
-“ बुनकर प्रकोष्ठ बनेगा बुनकरों की आवाज का मजबूत माध्यम”
श्री देवांगन ने कहा कि बुनकर प्रकोष्ठ के माध्यम से हर कार्यकर्ता का प्रयास रहेगा कि बुनकर समाज के बीच नियमित रूप से पहुंचकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा जाए। बुनकर समाज की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से सामने लाकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं उचित मंच तक विषय पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा “मेरा प्रयास केवल  समस्याओं को सुनने तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि बुनकर समाज के साथ सर्व समाज के हितों की आवाज भी बनेगा। श्री देवांगन ने कहा कि समाज के विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब विकास का लाभ सभी वर्गों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। बुनकर प्रकोष्ठ के माध्यम से बुनकर समाज के हितों के साथ-साथ सर्व समाज के जनहित से जुड़े सकारात्मक एवं रचनात्मक विषयों को भी उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना आवश्यक है। किसी भी समाज की प्रगति दूसरे समाज से अलग होकर नहीं, बल्कि सभी समाजों के साथ मिलकर आगे बढ़ने से होती है।
उन्होंने कहा “बुनकर समाज के उत्थान के साथ सर्व समाज के हितों की बात करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। जहां किसी समाज, वर्ग या मेहनतकश परिवार की वास्तविक समस्या होगी, वहां उसे समझने, उसकी बात सुनने और उचित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।”
-बुनकरों के हुनर को आर्थिक शक्ति में बदलने की आवश्यकता
श्री देवांगन ने कहा कि बुनकरों के पास पीढ़ियों से चला आ रहा अद्भुत हुनर है। आवश्यकता इस बात की है कि इस हुनर को आधुनिक अवसरों, बेहतर बाजार, प्रशिक्षण, तकनीक और सुविधाओं से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि बुनकर का हुनर उसकी पहचान के साथ-साथ उसके परिवार की आर्थिक मजबूती का माध्यम बने, इसके लिए जागरूकता और समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।
उन्होंने बुनकरों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर सामने रखें, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उचित मंच तक पहुंचाया जा सके।
-सामाजिक सहभागिता के साथ सर्व समाज के हित तक”
 राजू देवांगन ने कहा कि आने वाले समय में बुनकर प्रकोष्ठ के माध्यम से बुनकर समाज के बीच निरंतर संवाद कायम किया जाएगा। उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को संकलित कर उचित स्तर पर रखने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा “बुनकर समाज का उत्थान हमारी प्राथमिकता है, लेकिन हमारी सोच केवल एक समाज तक सीमित नहीं है। बुनकर समाज की आवाज को मजबूती देने के साथ सर्व समाज के हितों और जनहित से जुड़े विषयों को भी सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीके से सामने लाना हमारा प्रयास रहेगा। समाज को जोड़कर, संवाद को मजबूत करके और समस्याओं को समाधान की दिशा में ले जाकर हम विकास की नई राह बनाने का प्रयास करेंगे।”उन्होंने कहा कि बुनकरों का सम्मान, उनके हुनर की पहचान, उनके परिवारों की आर्थिक मजबूती रोजगार के नये अवसर और सर्व समाज के हितों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना इस दिशा में निरंतर प्रयास का हिस्सा रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री डेरहा राम देवांगन, छत्रकुमार देवांगन जिला संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ बेमेतरा, नारद देवांगन साजा जिला सह-संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ जिला बेमेतरा, कोमल देवांगन देवरबीजा सह-संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ जिला बेमेतरा,  रोहित देवांगन देवकर सह-मीडिया प्रभारी बुनकर प्रकोष्ठ जिला बेमेतरा, मेवाराम देवांगन कांचरी कार्यकारिणी सदस्य तथा  हलधर देवांगन कांचरी कार्यकारिणी सदस्य बुनकर प्रकोष्ठ जिला बेमेतरा सहित बुनकर समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बुनकर भाई एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.