दुर्ग

शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने महापौर अलका बाघमार ने की समीक्षा, अप्रारंभ कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश

58909102026124429whatsappimage2026-10-09at6.12.22pm.jpeg

-मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर अमृत मिशन तक के कार्यों की ली जानकारी, अंधेरे क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को कहा
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की उपस्थिति में महापौर कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जिन कार्यों का अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में महापौर ने लोक कर्म, जल एवं विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण, प्रगतिरत, लंबित और अप्रारंभ कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने इंदिरा मार्केट एवं पुराने बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, विभिन्न वार्डों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों तथा अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार सहित शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
-निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों कार्य
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों की शुरुआत अब तक नहीं हो पाई है, उन्हें आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।
-शहर के अंधेरे क्षेत्रों में होगी रोशनी की व्यवस्था
समीक्षा बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के जिन क्षेत्रों में विद्युत पोल पर लाइट नहीं लगी है या पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है, वहां आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति दें।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जरूरी है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ उनकी प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि नागरिकों को सुविधाओं का लाभ मिल सके और विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक देरी की स्थिति निर्मित न हो।
बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरिश दीवान, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.