दुर्ग

पीएम सूर्यघर योजना से साकार हो रहा शून्य बिजली बिल का सपना- मंत्री गजेन्द्र यादव

74409102026134849whatsappimage2026-10-09at7.12.48pm.jpeg

-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का विशेष शिविर एवं लाभार्थी सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन
-नगर निगम दुर्ग 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के तहत सर्वाधिक सोलर रुफटॉप स्थापना के लिए सम्मानित

Image after paragraph


दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड(सीएसपीडीसीएल) दुर्ग क्षेत्र के तत्वावधान में आज बी.आई.टी. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का विशेष शिविर एवं लाभार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने राज्य में बढ़ती बिजली खपत और पर्यावरण सरंक्षण के लिए सौर ऊर्जा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय जहाँ एक व्यक्ति की वार्षिक बिजली खपत औसतन 242 यूनिट थी, वह आज बढ़कर लगभग 1268 यूनिट हो गई है। उन्होंने कहा कि भूमि, पानी और कोयले जैसे प्राकृतिक संसाधन सीमित होने के कारण उत्पादन क्षमता को असीमित रूप से नहीं बढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शून्य बिजली बिल के विजन को साकार करने में मददगार साबित हो रही है। बढ़ती बिजली आवश्यकताओं और पर्यावरण संरक्षण के इस दौर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को उन्होंने एक क्रांतिकारी और समय की माँग बताया। उन्होंने दुर्ग नगर निगम के उत्कृष्ट कार्यों और जिले में 16,772 से अधिक सोलर रूफटॉप लगाने वाली विद्युत वितरण कंपनी के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
सांसद विजय बघेल ने पीएम सूर्यघर योजना को एक अद्भुत और क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि पाटन ब्लॉक का बोरेंदा गांव देश का दूसरा तथा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा आधारित गांव बनने जा रहा है, साथ ही क्षेत्र के तीन अन्य गांवों को भी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को देश में जनहित और देशहित का एक बड़ा अभियान बनाने पर जोर दिया, जिसके तहत देश भर में एक करोड़ से अधिक सोलर पैनल लगाकर नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, प्रदूषण मुक्त और आर्थिक रुप से मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वर्ष 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके। 

Image after paragraph


इस अवसर पर महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्रीमती लीना कोसम, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र कौशिक, शिवेन्द्र परिहार, एमआईसी सदस्य नगर निगम दुर्ग देवनारायण चन्द्राकर, तेखन सिन्हा, महेश वर्मा एवं दुर्ग भिलाई के सभी पार्षदगण, सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.मनोज, अधीक्षण अभियंता जे.जगन्नाथ, तरुण कुमार ठाकुर एवं आर.के.श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, बैंक के अधिकारी, हितग्राही सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस दौरान नगर निगम दुर्ग को पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सर्वाधिक सोलर रुफटॉप प्लांट स्थापना के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सर्वाधिक ऋण स्वीकृत व वितरण किए जाने के लिए एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ोदा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, पीएनबी एवं लीड बैंक को सम्मानित किया गया। 
दुर्ग जिला के तहत कार्वी पॉवर टेक को 413 नग सोलर रुफटॉप स्थापित करने के लिए, ग्रीन इंडिया सोलर सॉल्यूशन को दुर्ग जिले में 02 किलोवॉट के 91 नग सोलर पैनल स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सर्वाधिक सोलर स्थापित करने के लिए दुर्ग ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा एवं उमरपोटी, धमधा ब्लॉक के अंतर्गत करंजा भिलाई एवं ननकट्ठी तथा पाटन ब्लॉक के अंतर्गत बोरेंदा एवं पाहंदा ग्राम पंचायत, दुर्ग जिले के 13 पार्षदों तथा ग्राम अरसनारा के खुशबू महिला स्व सहायता समूह से श्रीमती मोनिका साहू, धमधा ब्लॉक के ग्राम कोड़िया के जय सतनाम महिला स्व सहायता समूह से श्रीमती गोमेश्वरी देशलहरा को सम्मानित किया गया। 
सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ जोन के लिए एई श्रीमती सीमा बघेल एवं सर्वश्रेष्ठ उपसंभाग के लिए एई विजय कुमार बंजारे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जीरो बिजली बिल वाले 20 एवं 02 किलोवॉट सोलर प्लांट लगाकर इस योजना का लाभ उठाने वाले 12 हितग्राहियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य नागरिकों में भी इस योजना के प्रति उत्साह देखा गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने योजना की जानकारी प्राप्त की और पंजीयन तथा अन्य प्रक्रियाओं का लाभ उठाया। 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.