दुर्ग

जेल रोड–पुलगांव चौक सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार से जनता हलाकान, बिजली-पानी की कटौती ने बढ़ाई परेशानी

81909102026112225whatsappimage2026-10-09at4.48.04pm.jpeg

-पांच वार्डों के लोग पांच से छह घंटे तक बिजली और पानी के लिए परेशान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम करने की मांग की
दुर्ग।
जेल रोड से पुलगांव चौक तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और अलग-अलग विभागों द्वारा बार-बार बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित किए जाने से आसपास के पांच वार्डों के रहवासी परेशान हैं। कभी पेड़ों की डालियों की कटाई, कभी पाइपलाइन बिछाने, कभी नाली निर्माण तो कभी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के नाम पर विद्युत मंडल से शटडाउन लिया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पांच से छह घंटे तक बिना बिजली और पानी के रहना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के आसपास रहने वाले पांच वार्डों के नागरिकों को बार-बार बिजली और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण परेशानी के बीच सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
राजेश शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण और उससे जुड़े अन्य कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए नगर निगम, विद्युत मंडल और संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में चर्चा कर कार्ययोजना बनानी चाहिए। जिस समय शटडाउन लेना आवश्यक हो, उस दौरान सभी संबंधित विभाग अपने-अपने कार्य एक साथ पूरा करें, ताकि बार-बार बिजली बंद करने की आवश्यकता न पड़े और आम जनता को कम से कम परेशानी हो।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
र्व नेता प्रतिपक्ष ने संबंधित विभागों से मांग की कि निर्माण कार्यों की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आपसी तालमेल के साथ काम किया जाए, ताकि सड़क निर्माण जल्द पूरा हो और क्षेत्रवासियों को बार-बार होने वाली बिजली-पानी की समस्या से राहत मिल सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.