दुर्ग

डिवाइडरों पर लगे अवैध कटआउट हटेंगे, निगम की सख्ती; 5 हजार जुर्माना और एफआईआर की चेतावनी

68008102026134213whatsappimage2026-10-08at7.07.12pm.jpeg

-शासकीय दीवारों पर विज्ञापन लिखने वालों पर भी होगी कार्रवाई, महापौर अलका बाघमार ने दिए सख्त निर्देश
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में शहर के प्रमुख मार्गों एवं डिवाइडरों पर बिना अनुमति लगाए जा रहे विज्ञापन कटआउट और प्रचार सामग्री के खिलाफ निगम ने सख्ती शुरू करने का निर्णय लिया है। महापौर अलका बाघमार ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर डिवाइडरों पर लगे अनधिकृत कटआउट की जानकारी जुटाने तथा उन्हें तत्काल हटाकर जब्त करने के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने अधिकारियों से शहर में डिवाइडरों पर लगाए गए सभी कटआउट की रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की अनुमति के बिना डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री, कटआउट अथवा प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन के अनुसार बिना अनुमति डिवाइडरों पर विज्ञापन सामग्री अथवा कटआउट लगाने वालों से 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा विज्ञापन सामग्री लगाने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम द्वारा कटआउट पर अंकित विज्ञापन, संबंधित व्यक्ति या संस्था तथा उसे लगाने वाले की जानकारी भी जुटाई जाएगी।
-शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती
महापौर अलका बाघमार ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर जहां भी बिना अनुमति कटआउट लगे पाए जाएं, उन्हें तत्काल हटाकर जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। डिवाइडरों को किसी व्यक्ति या संस्था के निजी प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।
महापौर ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत विज्ञापन सामग्री लगाने पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। निगम की अनुमति के बिना कटआउट लगाने वालों के विरुद्ध जुर्माना, एफआईआर सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निगम सीमा क्षेत्र में शासकीय दीवारों पर विज्ञापन लिखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-इन मार्गों पर होगी कार्रवाई
निगम प्रशासन के निर्देश के बाद पुलगांव से पटेल चौक, पटेल चौक से मालवीय चौक, रायपुर नाका, उतई टेम्पो चौक से जेल चौक, चार्ज रोड, धमधा रोड तथा पटेल चौक से ग्रीन चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया जाएगा। इन मार्गों के डिवाइडरों पर लगे अनधिकृत कटआउट को हटाने एवं जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
-बाजार विभाग ने शुरू की तैयारी
बाजार प्रभारी शेखर चंद्राकर ने बताया कि महापौर के निर्देश के बाद बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण शुरू किया जा रहा है। बिना अनुमति लगाए गए कटआउट को हटाकर जब्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था की जानकारी जुटाकर नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.