
दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के तत्वावधान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में शहर के पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा क्रमबद्ध रूप से विरोध प्रदर्शन, आक्रोश रैली एवं पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संविधान की रक्षा तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रदर्शनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता रही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संविधान की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में जनता के विश्वास से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आपत्तियां और मांगें जनता के बीच रख रही है तथा संबंधित संस्थाओं से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
-महाराजा चौक से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महाराजा चौक में विरोध प्रदर्शन के साथ हुई। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया एवं मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए पुतला दहन किया।
इसके बाद पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चंडी चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठाई। नारेबाजी के बाद यहां भी पुतला दहन किया गया।
-कांग्रेस भवन से निकली आक्रोश रैली
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से आक्रोश रैली निकाली गई, जो 5 कंडील पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। 5 कंडील पहुंचने के बाद प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में आम नागरिकों की भी सहभागिता देखने को मिली।
-अग्रसेन चौक और सिकोलाभाटा में भी प्रदर्शन
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अग्रसेन चौक में आक्रोश रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों एवं चुनावी व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं। इसके बाद पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत माता चौक, सिकोलाभाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी पारदर्शिता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं संविधान की रक्षा को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया गया। यहां भी स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
-पांचों ब्लॉकों में दिखी एकजुटता
दक्षिण, पश्चिम, मध्य, पूर्वी एवं उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इस क्रमबद्ध कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग जारी रखेगी।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप भाटिया, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष देवश्री साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, प्रेमलता साहू, अजय शर्मा, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, राहुल शर्मा, लखन साहू, विजय चंद्राकर, निकिता, मिलन देव सिंह, सुमित घोष, शिशिर कसर, मनीष सोनवानी, संजय बत्रा, आयुष शर्मा, अली असगर, जगमोहन डिमर, चिराग शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, विजेंद्र भारद्वाज, बृजमोहन तिवारी, राजकुमार वर्मा, शाहिद खान, भूपेंद्र सेन, दीपक जैन, हेमंत तिवारी, फिरोज खान, अनस चतुर्वेदी, भूपेंद्र वर्मा, इंद्रपाल भाटिया, रफीक खान, गुनगुन रावत, लंकेश देशमुख, सुधीर चंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.