दुर्ग-भिलाई

अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर

128071020261512511002004544.jpg

-मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने और आयाम प्रमुखों की जल्द घोषणा के दिए निर्देश

Image after paragraph

दुर्ग। अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांतीय कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला इकाई दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की मध्य भारत सहसंयोजक झरना बांगर सिंह ने जिला कार्यकारिणी की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के सुचारू संचालन एवं गतिविधियों को गति देने के लिए सभी प्रमुख आयामों के प्रमुखों की घोषणा जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
झरना बांगर सिंह ने उपस्थित अधिवक्ताओं से कहा कि संगठन की रीति-नीति एवं उद्देश्यों से अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को अवगत कराया जाए। उन्होंने नए अधिवक्ताओं, विशेषकर महिला अधिवक्ताओं यानी मातृशक्ति को परिषद से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए जिला इकाई द्वारा नियमित रूप से साप्ताहिक, पाक्षिक अथवा मासिक समन्वय बैठकें आयोजित की जानी चाहिए।
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के साथ-साथ सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक में आगामी गतिविधियों एवं संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर मध्य भारत सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, बस्तर संभाग प्रमुख सपन देवांगन, जिला संरक्षक सुदर्शन महलवार, जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र देशमुख, समीर त्रिपाठी, राजेश महादिक, मनोज मून, कविता गिरी गोस्वामी, नीता साहू, देवेन्द्र साहू, विनोद देवांगन, अलेन्द्र देवांगन सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.