दुर्ग

दुर्ग जिले के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम में चयन

732071020261311381002004117.jpg

-वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शिवम यादव, आदित्य वर्मा और आनंद त्रिपाठी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
दुर्ग।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम में दुर्ग जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों शिवम यादव, आदित्य वर्मा एवं आनंद त्रिपाठी का चयन कियागया  है। तीनों खिलाड़ी 8 अक्टूबर से पोंडीचेरी में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सर्वप्रथम दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की ओर से खेलते हुए किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा आयोजित अंडर-19 कैंप एवं चयन मैचों में शामिल होने का अवसर मिला।
कैंप एवं चयन मैचों के दौरान भी शिवम यादव, आदित्य वर्मा और आनंद त्रिपाठी ने अपने खेल कौशल, प्रतिभा एवं निरंतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम में स्थान मिला है।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट का आयोजन 8 अक्टूबर से पोंडीचेरी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
दुर्ग जिले के तीनों खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम में चयन पर दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों, ट्रेनर एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा छत्तीसगढ़ की टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.