दुर्ग

दुर्ग में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम एवं सेवा ज्योति यात्रा में दिखा राष्ट्रसेवा का उत्साह

623071020261320351002004137.jpg

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की दिलाई शपथ

Image after paragraph


दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम लाइव उद्बोधन को उपस्थितजनों ने सुना।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए We Will Do It का विश्वासपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी का आह्वान किये।
-विकसित भारत के निर्माण में योगदान की दिलाई शपथ
   कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने उपस्थित नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
    केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का संकल्प नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित की भावना के साथ योगदान दे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा।

Image after paragraph


-सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा उत्साह
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा सेवा ज्योति यात्रा का भी आयोजन किया गया। पंडित रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ हुई यह यात्रा बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए पटेल चौक तक पहुंची।
     यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराने का संदेश दिया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
-सेवा से राष्ट्रनिर्माण तक का संदेश
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम और सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों को स्मरण करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं नागरिकों को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थितजनों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
-जनभागीदारी बनी कार्यक्रम की विशेषता
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, विधायक  रिकेश सेन, दुर्ग जिलाध्यक्ष  सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिलाध्यक्ष  पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व विधायक  लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी एवं दुर्गवासी भी कार्यक्रम और सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए। नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के सामने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार के प्रयासों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। आज दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम और सेवा ज्योति यात्रा इसी भावना का संदेश देती है कि सेवा से राष्ट्रसेवा और राष्ट्रसेवा से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हम सभी अपनी भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.