
दुर्ग। दुर्ग पाटन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम फेकारी में आयोजित सेवा सेतु कैंप में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कैंप में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किये और विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही स्वच्छता कर्मियों को ड्रेस वितरण, हितग्राहियों को लोन वितरण तथा लखपति दीदियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीणों के बीच पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ अवश्य लें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, ग्राम सरपंच यीवगेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना नारद साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.