खास खबरें

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

68306102026115958whatsappimage2026-10-06at5.26.51pm.jpeg

-गांधी प्रतिमा JRD स्कूल से कलेक्टोरेट तक निकला विशाल जन-आक्रोश मार्च, पुलिस के बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े कार्यकर्ता
-पटेल चौक पर पुलिस से भारी झूमाझटकी के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका गया पुतला
-महामहिम राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

Image after paragraph

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर, भिलाई नगर एवं इंडिया गठबंधन के घटक दलों के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल जन-आक्रोश मार्च आयोजित किया गया। 
यह पैदल मार्च जे.आर.डी. स्कूल के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा कलेक्टोरेट परिसर तक निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचने से पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा भारी बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस व जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके पश्चात दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्रकार सहित प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और हमारी संवैधानिक संस्थाएं इतिहास के सबसे गंभीर संकट से गुजर रही हैं। सर्वोच्च न्यायालय की हालिया टिप्पणियों ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग निष्पक्षता छोड़ सत्ता पक्ष के उपकरण के रूप में काम कर रहा है। बिना सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी और नियमों  को दरकिनार कर फॉर्म-6 में अवैध बदलाव किए गए, जिससे देश के लाखों वैध नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार 'सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार' से वंचित कर दिया गया है। हद तो तब हो गई जब चुनाव आयोग के अपने ही दो वरिष्ठ चुनाव आयुक्तों ने इस असंवैधानिक बदलाव पर आपत्ति जताई थी, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी तानाशाही से उसे दबा दिया। सर्वोच्च न्यायालय में झूठ बोलना और संविधान को ठेंगा दिखाना सीधा देशद्रोह जैसा कृत्य है। हम मांग करते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और उनके खिलाफ धोखाधड़ी व संवैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग की धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए। जब तक देश में पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया बहाल नहीं होती, हमारा यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।"
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के नाम पर किया गया यह कृत्य लोकतंत्र के साथ एक बड़ा धोखा है। जब सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि उन्होंने फॉर्म-6 में बदलाव की कोई मंजूरी नहीं दी थी, तो आयोग का यह कदम पूरी तरह असंवैधानिक साबित होता है। 
भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाना लोकतंत्र की हत्या है। आज दुर्ग की जनता और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर यह संदेश दे दिया है कि संविधान से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना ही होगा।"
मार्च को समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष रज्जाक अली, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड एस.पी. डे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड विनोद कुमार सोनी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कामरेड विजेंद्र तिवारी ने अपने-अपने दलों की ओर से  समर्थन किया और कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक के मताधिकार और संविधान को बचाने की लड़ाई है। चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था में बैठे शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति जब खुद वैधानिक नियमों का उल्लंघन करे, तो यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बहुत बड़ा धब्बा है।
इस दौरान पूर्व विधायक अरूण वोरा, प्रतिमा चंद्रकार, राजीव गुप्ता, दीपक दुबे, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, निरंजन राजपूत, उमाकांत चंद्राकर, दर्शन सिंह, कमलेश साहू, कैलाश नाहटा, उमेश साहू, शिवकुमार वर्मा, संतोष बाफना, श्रीकांत वर्मा, मोहन साहू, राजेश ठाकुर, देवेंद्र देशमुख, करीम खान, विशाल देशमुख, रिवेंद्र यादव, पुरुषोत्तम तिवारी, लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, सुमित नारंग, घनश्याम गजपाल, अभिषेक जांगड़े, सुमन वर्मा, राजेश मानिकपुरी, रायसिंह ढिकोला, संजय कोहले, आर एन वर्मा, राजेश यादव, छाया महापौर प्रेमलता साहू, निकिता मिलिंद, पोषण साहू, अल्ताफ अहमद, अजय शर्मा, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, मनीष बघेल, देवश्री साहू, गुरदीप सिंह भाटिया, सुनीत घोष, विजेंद्र भारद्वाज, महेंद्र निषाद, श्यामा मनहर, गज्जू साहू, सुनीता चेन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, ओंकार निर्मलकर, सुमन वर्मा, द्रोपती साहू , टोनू देवांगन, गौतम ठाकुर, सुनील राय, रमेश ठाकुर, झमित गायकवाड़, पुष्पा यादव, जयप्रकाश साहू, वीरेंद्र साहू  गजानंद साहू, स्नेहा डहरिया, बैकुंठ महानंद, रविन्द्र सिन्हा, रोहित यादव, ओनि महिलांग, उमेश बंजारे, बंटी धनकर, महेन्द्र साहू, अमृत सिंह ठाकुर, प्रवीण डे, विकास वर्मा,हिमांशु शर्मा,गोविंद निषाद,धनश्याम साहू,मनीष साहू ,राजा चंद्राकर, राजा चंद्राकर, संगीत सोरी, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुवे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.