होम / दुर्ग-भिलाई / नवरात्रि से पहले मान होटल से चंडी मंदिर तक व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा
दुर्ग-भिलाई
-राइजिंग पाइपलाइन कनेक्शन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता
दुर्ग। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर नगर पालिक निगम दुर्ग प्रशासन ने मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार ने मान होटल से लेकर मां चंडी मंदिर तक सड़क एवं आवागमन व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा एवं निगम आयुक्त लीना कोसम भी मौजूद रहीं।
इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, रंजीता पाटिल, जितेंद्र महोविया, जितेंद्र ताम्रकर, भवन अधिकारी प्रकाश चंद्र थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं उप अभियंता विनोद मांझी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने मान होटल से मां चंडी मंदिर तक सड़क की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में राइजिंग पाइपलाइन का कनेक्शन डाले जाने के कारण सड़क किनारे कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। इसे देखते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मां चंडी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई श्रद्धालु नंगे पैर माता के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में मंदिर मार्ग पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनका आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बना रहे, यह नगर निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राइजिंग पाइपलाइन कनेक्शन के कारण सड़क किनारे हुए डेमेज का तत्काल संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य पूरा कराया जाए। सड़क को व्यवस्थित करने के साथ ही मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने कहा कि नवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है। मां चंडी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि मंदिर मार्ग पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। निगम प्रशासन ने पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.