होम / दुर्ग-भिलाई / पुरई में भाजपा मंडल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, स्वच्छता अभियान चलाया
दुर्ग-भिलाई
पुरई/उतई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्राम पुरई में उतई भाजपा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात प्रतिमा परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ के मंत्र के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें।
विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव, गली और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से आगे बढ़ाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि स्वच्छता के इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें।
कार्यक्रम में उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु, सरपंच डोमार साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला कामड़े, श्रीमती एकता चंद्राकर, सुश्री ममता चंद्राकर, श्रीमती दनेश्वरी देशमुख, श्रीमती मोतिम ठाकुर, श्रीमती उकेश्वरी यादव, श्रीमती पार्वती रिगरी, श्रीमती आरती यादव, श्रीमती यशोदा, श्रीमती शांति यादव, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती रुकमणि साहू, श्रीमती लीला पटेल, श्रीमती शांति साहू, श्रीमती गौरी रिगरी, फलेंद्र राजपूत, कारण सेन, छबिलाल साहू, राकेश देवांगन, देवेंद्र राजपूत, वैभव देवांगन, नरेश निर्मलकर, कृष्णा निर्मलकर, जगनुराम साहू, चंद्रजीत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.