खास खबरें

गणेश विसर्जन को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

556230920261604351001938408.jpg

-24 से 26 सितंबर तक अंजोरा–पुलगांव मार्ग पर भारी व मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
दुर्ग।
गणेश पर्व के समापन पर 24 से 26 सितंबर 2026 तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में गणेश समितियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए डायवर्जन एवं रूट प्लान जारी किया है।
यातायात पुलिस के अनुसार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग मुर्गा चौक–25 मिलियन चौक–सेक्टर-09 चौक–एमडी बंगला तिराहा–जेल तिराहा–महाराजा चौक–पुलगांव चौक–शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल रहेगा।
विसर्जन के दौरान अंजोरा से पुलगांव तथा पुलगांव से अंजोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर मालवाहक, भारी एवं अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित वाहनों को ही आवश्यकतानुसार प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
-भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
यातायात पुलिस ने बताया कि अंजोरा की ओर से आने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों को बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अंडा की ओर से आने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों को रिसामा–गाड़ाडीह–फुंडा–पाटन–अभनपुर–रायपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य विसर्जन मार्ग पर यातायात का दबाव कम करना और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है।
-गणेश समितियों से अनावश्यक वाहन नहीं लाने की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने गणेश समितियों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान अनावश्यक संख्या में वाहनों को साथ न लाएं। समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु सीमित संख्या में आवश्यक वाहनों के साथ ही विसर्जन स्थल पहुंचें। विसर्जन मार्ग पर केवल गणेश प्रतिमा वाले वाहनों को प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है।
आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा–पुलगांव मार्ग का उपयोग करने से बचें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। यातायात पुलिस ने नागरिकों से जारी डायवर्जन एवं प्रतिबंधों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
यातायात पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.