खास खबरें

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

71819092026125135whatsappimage2026-09-19at6.18.24pm.jpeg

-जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के आह्वान पर जिलेभर के थानों-चौकियों में कांग्रेसजनों ने दर्ज कराई शिकायत, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर की गई कथित अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के आह्वान पर शनिवार को दुर्ग (ग्रामीण) जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के थाना एवं पुलिस चौकियों में कांग्रेसजनों ने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अमलेश्वर थाना पहुंचे और संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत के साथ संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट, फेसबुक प्रोफाइल का URL, कमेंट्स सहित उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए, ताकि मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच की जा सके।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि फेसबुक पर नीतीश मंडल नाम से संचालित प्रोफाइल से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा में पोस्ट प्रसारित की गई। शिकायतकर्ताओं ने फेसबुक प्रोफाइल की जानकारी एवं उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रोफाइल विवरण के अनुसार संबंधित व्यक्ति पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पखांजूर, जिला कांकेर का पदाधिकारी रह चुका है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार इस प्रकार की टिप्पणियों से राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है। पुलिस प्रशासन को उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर तथ्यों के आधार पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। यदि पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
-जिलेभर में कांग्रेसजनों ने थानों-चौकियों में पहुंचकर दर्ज कराया विरोध
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के आह्वान पर पाटन, अहिवारा, धमधा एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। पाटन विधानसभा क्षेत्र में पाटन थाना सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह एवं निर्वाचन क्षेत्र पाटन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन थाना पहुंचे और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
जामगांव-आर एवं रानीतराई थाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के संयोजन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे और शिकायत पत्र सौंपा। वहीं अमलेश्वर थाना में मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू के संयोजन में कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। कुम्हारी क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनहरण यादव के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में पुलिस चौकी जेवरा-सिरसा में जिला कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल के संयोजन में कांग्रेसजनों ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं थाना भिलाई-3 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
थाना नंदिनी नगर में अहिवारा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहू एवं अहिवारा नगर अध्यक्ष संतोष बाफना के संयुक्त संयोजन में कांग्रेसजन थाना पहुंचे। थाना जामुल में जामुल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश साहू के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने शिकायत सौंपकर मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की। साजा विधानसभा क्षेत्र के धमधा ब्लॉक में थाना धमधा एवं पुलिस चौकी बोरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा के संयोजन में कांग्रेसजनों ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
वहीं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के थाना अंडा, थाना उतई, चौकी मचांदुर, चौकी अंजोरा एवं चौकी नगपुरा में भी स्थानीय ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उतई थाना में नगर अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा के संयोजन में कांग्रेसजनों ने पुलिस को आवेदन सौंपा।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों को प्राप्त कर उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष एवं प्रत्यक्ष रूप से चर्चा कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट एवं पोस्ट की तकनीकी जांच कर तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।
राकेश ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करे। यदि मामले में कार्रवाई में अनावश्यक विलंब किया गया, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से आंदोलन करेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.